T20
Advertisement
भारतीय अभिनेता/अभिनेत्री

यो यो हनी सिंह का जीवन परिचय, शिक्षा, और उनके सुपरहिट गाने

यो यो हनी सिंह का जीवन परिचय

आज हम बात करने जा रहे है भारत के और विदेशों के चहेते सिंगर, मशहूर गायक, रैपर यो यो हानी सिंह की| दोस्तों जैसा की आप सभी को पता है की यो यो हनी सिंह नौजवानों की जान है, बड़ों की शान है, बच्चों के सुपरमैन है.

हनी सिंह ने बहुत ही कम समय में इतने बड़े मुकाम को हासिल किये है जिसे पाने के लिए बहुत से लोग आए और चले गए लेकिन हनी सिंह को पीछे नहीं कर पाये.

यह एक पंजाबी रैप गायक , संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं| हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर 2005 में की थी और जल्द ही वह एक पंजाबी संगीतकार बन गए.

हनी सिंह के गाने की बात ही निराली है लेकिन जब वे रैप गाते हैं तो सोने पे सुहागा वाली बात हो जाती है| हनी सिंह की जीवनी में एक बहुत बड़ा बदलाव आया था जब उन्हे बायपोलर डिसोर्डर हो गया था.

यो यो हनी सिंह का जीवन परिचय लिखा गया है इसलिए चिंता न करें आपको हनी सिंह की पूरी जानकारी मिलेगी|

हिनी सिंह सभी लोगों के दिलों पर राज करते हैं इसलिए उनके फेन की संख्या करोड़ों में हैं| हनी सिंह ने अपने जीवन में लगभग सारे ही हिट सुपरहिट सोंग्स दिये हैं| शायद ही होगा कोई ऐसा गाना जो फ्लॉप हुआ हो.

हनी सिंह की सम्पूर्ण जीवनी निम्नलिखित है|

यो यो हनी सिंह का बायोडाटा

पूरा नाम : हिर्देश सिंह
काम काज : रैप गायक, संगीतकार और अभिनेता
लंबाई : 173 से० मी०, 1.73 मी०,5 फिट 8 इंच
वजन : 80 किलो से जादा (24/12/2018)
शारीरिक संरचना : छाती: 42 इंच, कमर : 32 इंच, बाइसेप्स : 16 इंच
आँखों का रंग : काला
बालों का रंग : काला

Yo Yo Honey Singh Biography in Hindi

जन्मतिथि : 15 मार्च 1983
उम्र (age) : 35 वर्ष (2018)
जन्मस्थान : होशियारपुर, पंजाब, भारत
राशि : मीन
राष्ट्रीयता : भारतीय
घर : नोएडा, दिल्ली, (दोनों राज्य) (भारत)
स्कूल में पड़े : गुरू नानक पब्लिक स्कूल, पंजाबी बाग, नई दिल्ली
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय : ट्रिनिटी स्कूल, लंदन
शैक्षिक योगिता : संगीत में डिग्री (ब्रिटेन, लंदन)
पहला गाना : पेशी (1998), ग्लासि (2006)
परिवार : माता-पिता, पत्नी
धर्म : सीख
  1. हनी सिंह के वाद विवाद : उन्होंने पंजाब में एक अश्लील गीत को गाया| जिसके चलते पंजाब सरकार द्वारा उन पर केस दर्ज किया गया| जिससे उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
  2. अपने शराब के अधिक सेवन करने से वह काफी सुर्ख़ियों में रहे| ऐसा कहा जाने लगा कि “हनी सिंह चंडीगढ़ के नशा मुक्ति केंद्र में अपना इलाज करवा रहे हैं|”

यो यो हनी सिंह लाइफ स्टोरी – Honey Singh Story in Hindi

Yo Yo Honey Singh Biography in Hindi

यो यो हनी सिंह का शुरुआती जीवन : हनी सिंह ने अपने जीवन में बेशुमार पैसा कमाया नाम कमाया है लेकिन उन्होने भी शुरुआत एक आम लड़के की तरह ही की थी.

यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को होशियार पुर (पंजाब) में एक सीख परिवार में हुआ, यो यो हनी सिंह का पूरा नाम हिरदेश सिंह है| हनी सिंह बॉलीवुड में अपने संगीत से अपनी रैप से लोगों का दिल जीत चुके है.

Grammarly Writing Support

यो यो हनी सिंह का नाम बेशक हिरदेश सिंह है लेकिन इन्हे केवल यो यो हनी सिंह नाम से ही जानते हैं.

हनी सिंह ने गाने को सीखने के लिए ब्रिटेन में ट्रीनटी स्कूल से किया और बाद में वे अपने परिवार के साथ दिल्ली चले आए| वे फिल्म ‘शकल पे मत जा’ में पहली बार गाए गए| अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए.

वे फिल्म ‘मस्तान’ जिसमें नसीरुद्दीन शाह भी हैं, में गाना गाने के लिए उन्हें 7 लाख दिये गए है जो कि बॉलीवुड में अब तक किसी भी गायक को दिया जाने वाला सर्वाधिक राशि है| उनका गाया हुआ गाना अंग्रेजी बीट सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल में भी शामिल किया गया है.

हनी सिंह को 2013 के अंत में और ज्यादा पापुलैरिटी तब मिली जब बोलीवुड की बिग बजट फिल्में जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘बॉस” में गाने का मौका मिला| उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

उन्होंने फिल्म “भूतनाथ रिटर्न्स” में भी अमिताभ बच्चन के साथ परफॉर्मेंस किया था और गाना गया था| छोटी बजट की फिल्में जैसे मेरे डैड की मारूति, बजाते रहो और फुगली में भी गाए गए| उनके गाने काफी पापुलर हुए.

2014 में अचानक बॉलीवुड से गायब ही हो गए और किसी भी प्रकार का कोई संगीत महीनों तक नहीं दिया| उनके गायब होने को लेकर कई तरह की अफवाह फैलाई गयी थी| मगर वे सब ज्यादातर फेक थी|

2014 में नदारद रहने के बाद उन्होंने 2015 फरवरी में बर्थडे बैश गाने के साथ वापसी की|

लेकिन फिर से कुछ दिनों के लिए हनी सिंह गायब हो गए| लोगों को इतनी अफवाहें सुनने को मिली की सभी फैंस दुखी हो गए| सूत्रों की माने तो लोगों ने ये सुना की हनी सिंह की हालत इतनी खराब है की उनका बचना मुश्किल है|

लेकिन उनको बायो पोलर नामक बीमारी ने घेर लिया है लेकिन हनी सिंह ने वापसी कर दी और मौत को पीछे छोड़ दिया है|

हनी सिंह ने मखना गाने से वापसी कर दी है इस मखना गाने ने कुछ दिनों में भारतीय गानों से ज्यादा लोकप्रियता पायी है.

हनी सिंह के गाने जो सबसे ज्यादा चले – Yo Yo Honey Singh Song List

  1. हाय मेरा दिल
  2. ब्राउन रंग
  3. छम्मक छल्लो
  4. हाई हील्स
  5. बे्रक अप पार्टी
  6. ब्रिंग मी बैक
  7. ब्लू आईज
  8. इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप
  9. देसी कलाकार
  10. मैं शराबी
  11. रानी तू मैं राजा
  12. लोनली लोनली
  13. पार्टी आन माई माइंड
  14. पंजाबियां दी बैटरी
  15. लुंगी डांस
  16. बॉस टाइटल ट्रेक
  17. पार्टी आल नाईट
  18. सनी सनी
  19. चार बोतल वोडका
  20. पार्टी विद भूतनाथ
  21. ये फुगली फुगली क्या है
  22. यार ना मिले
  23. अता माझी सटकली
  24. बर्थडे बैश
  25. काल औंदी है
  26. सुपरमैन
  27. वन बोटेल डाउन
हनी सिंह में एल्बम में गाए गाने – Biography of Yo Yo Honey Singh in Hindi Language
  • पेशी 2005 में
  • द बीट, सुर्मा 2006 में
  • रीबर्थ 2008 में
  • द नेक्स्ट लेवल, लॉक उप, द बिगनिंग 2009 में
  • द क्राउन, ड्रीम, खल्लास – द प्योर, द फोकस्टार, हार्ड वर्क, द राइजिंग क्वीन, ज़ंजीर – द गेम चेंजर 2010 में
  • नेवर डन बिफोर, सिंगिंग बिटवीन द लाइन्स, अलफ़ाज़ – द बॉय नेक्स्ट डोर, जट्ट सूरमे, तलवार, इंटरनेशनल विलेजर 2011 में
  • बोर्न दिस वे 2012 में
  • खोल बोतल (2006)
  • बेगानी नार, भगत सिंह, डांस विथ मी (2009)
  • डेल्ही के दीवाने, मैं मी & माइसेल्फ, पेंडू जट्ट, रफ़्तार (2010)
  • लक 28 कुड़ी दा, कैटी आईज, छम्मक छल्लो रीमिक्स (2011)
  • गड़बड़, चमकीला वर्सेज जस्टिन बीबर, 15 साल, हाई हील्स, सिफ्टन, ब्रेक उप पार्टी, सेटन, दिस पार्टी गेटिन हॉट (2012)
  • ब्रिंग मी बैक, बेबो (2013)
  • ब्लू आइज, देसी कलाकार (2014)

यो यो हनी सिंह आज भारतीय संगीत के काफी बड़े नाम बन चुके है| यो यो हनी सिंह का सपना है की वे एक दिन भारत के लिए ग्रेमी पुरस्कार (Gremi Award) जीत कर लाये.

हम यह आशा करते है की हनी सिंह को निरंतर सफलता मिलती रहे और वो अपने गानों से दर्शको का दिल जीतते रहे और उनका ग्रेमी अवार्ड का सपना जल्द पूरा हो.

हनी सिंह की फिल्में और वाद विवाद – YO YO Honey Singh Details in Hindi
  1. मिर्जा- द अनटोल्ड स्टोरी
  2. तू मेरा 22 मैं तेरा 22
  3. द एक्सपोज, जोरावर|

हनी सिंह के गानों में प्रयोग किए गए कुछ वाक्य उन्हें विवादों में ला खड़ा करते हैं। हनी सिंह के गानों के बोल कुछ संगठनों को काफी हिंसक लगे और उन्होंने हनी के खिलाफ FIR भी करा दी|

बाद में हनी ने सफाई देते हुए यह भी कहा कि यह गीत के बोल उनके द्वारा नहीं लिखे गए हैं|

4 अगस्त 2013 को उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे को पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसमें उनके उपर यह आरोप था कि उन्होंने बलात्कारी गाना गाया है|

कोर्ट ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि यह गाना हनी सिंह ने गाया है और यूट्यूब ऐसा माध्यम है जहां कोई भी किसी भी प्रकार का कंटेट किसी के भी नाम से डाल सकता है|

इसके बाद बॉस फिल्म में भी गाए गए उनके गाने पार्टी ऑल नाइट पर भी विवाद खड़ा हुआ कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग हुआ है|

लोगों का कहना है की यो यो हनी सिंह लड़कियों को नीचे दिखाते हैं जैसे गाने ब्रेकअप पार्टी में कुछ शब्द थे|

तो दोस्तों मै उम्मीद करता हूँ की आपको ये लेख बहुत ही अच्छा लगा होगा| तो देरी मत कीजिये इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये आप अपने मित्रों आदि में शेयर जरूर करना और कमेंट के माध्यम से अपनी बात हमारे साथ प्रकट करना.

अन्य लेख ⇓

About the author

Hindi Parichay Team

HindiParichay.com पर आपको प्रसिद्ध लोगों की जीवनी (जीवन परिचय), उनके द्वारा अथवा उनके ऊपर लिखी गई कविता एवं अनमोल विचार अथवा भारतीय त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने को मिलेगी। कोई भी प्रश्न एवं सुझाव के लिए आप हमसे संपर्क करें

Leave a Comment

close