T20
Advertisement
भारतीय नेता

राम नाथ कोविंद कौन है? (सम्पूर्ण जीवन परिचय)

राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय
राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय
राम नाथ कोविंद कौन है? रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं।

रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था और वो भारतीय राजनीतिज्ञ है। उनको 20 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुना गया।

25 जुलाई 2017 को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर (J.S. KHEHAR) ने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए शापथ दिलाई थी। वे पहले राज्यसभा सदस्य और बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं।

राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय

नाम राम नाथ कोविन्द
जन्म 1 अक्टूबर 1945
जन्मस्थान परौंख,कानपुर, उत्तर प्रदेश
पिता Maikulal Kori
माता कलावती कोविंद
पत्नी सविता कोविंद
बच्चे 2
बच्चों के नाम पुत्र – प्रशांत कुमार, पुत्री – स्वाती
शिक्षा बीकॉम,MBA एल॰ एल. बी., कानपुर विश्वविद्यालय
पेशा राजनीति, राज्यपाल,सहज मार्ग अभ्यासी
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
पद भारत के राष्ट्रपति
कार्यालय ग्रहण 25 जुलाई 2017

Ram Nath Kovind History in Hindi

रामनाथ कोविंद का जन्म उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले की तहसील डेरापुर के एक छोटे से गाँव परौंख में हुआ था। कोविंद कोरी (कोली) जाति के हैं जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के अंदर आती है।

वकालत की उपाधि लेने के पश्चात उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारंभ की। वह 1977 से 1979 में दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वकील रहे।

8अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल पद पर उनकी न्युक्ति हुई, उन्होंने संघ सेवा उपयोग परीक्षा भी तीसरे प्रयास में ही पास कर ली थी, वर्ष 1999 में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए, वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए, वर्ष 2000 में पुन: उत्तरप्रदेश राज्य से राज्यसभा के लिए निर्वाचित गए। इस प्रकार 12 वर्षों तक राज्यसभा के सदस्य बने रहे।

कोविंद जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए राष्ट्रिय प्रवक्ता के रूप में काम भी किया।

Information About Ram Nath Kovind in Hindi Language

Ram Nath Kovind Biography in Hindi

राम नाथ कोविंद की शिक्षा: रामनाथ कोविंद ने अपनी पढ़ाई कानपुर विश्वविद्यालय से हासिल की है। उन्होंने बी.कॉम (B.COM) और एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की है।

कानपुर से पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने दिल्ली आने की सोची और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आईएस (IAS) की परीक्षा पास करने के लिए सोचा मगर ऐसा हो न सका।

उन्हें शुरू में आईएस में असफलता ही मिली वो करीब दो बार असफल रहे पर उन्होंने हार नहीं मानी और आखिर में तीसरी बार आईएस की परीक्षा पास कर ही ली। हालाँकि उन्हें आईएस (IAS) का पद नहीं मिला और उन्होंने कोई नौकरी नहीं की और नौकरी के बजाय कानून (law) का अभ्यास करना ही सही लगा।

Grammarly Writing Support

Ramnath Kovind Education in Hindi

  1. वकालत में करियर: उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट (HIGH COURT) में वकालत और केंद्र सरकार के वकील रहते हुए काम किया। 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में काम किया। साल 1980 से 1993 के दौरान केन्द्रीय सरकार के स्टैंडिंग कौंसिल की तरफ से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी अभ्यास किया।
  2. सांसद के पद पर: साल 1994 के अप्रैल के महीने में इन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया। अपनी कुशल कार्यक्षमता से उन्होने इस साल लगातार 2 बार राज्यसभा सांसद का पद हासिल किया और उन्होंने अपना कार्यकाल 12 वर्ष तक किया जो कि 2006 तक पूरा हो चुका था।

Biography of Ram Nath Kovind in Hindi

वैसे तो राज्यसभा के पद पर उन्होंने काम किया ही था मगर साथ में उन्होंने राज्यसभा के विशिष्ट पदों पर भी काम किया।

पदों के नाम निम्नलिखित हैं।

राम नाथ कोविंद द्वारा किये गए कार्य

  1. अनुसूचित जाति और जनजाति पार्लियामेंट कमेटी।
  2. होम अफेयर्स पार्लियामेंट कमेटी।
  3. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस पार्लियामेंट कमेटी।
  4. सोशल जस्टिस और एम्पावरमेंट पार्लियामेंट कमेटी।
  5. लॉ और जस्टिस पार्लियामेंट कमेटी।
  6. राज्यसभा चेयरमैन।
  7. डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य के तौर।
  8. कोलकाता के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के मेंबर ऑफ बोर्ड के पद पर भी काम किया।

इसके अलावा उन्होने साल 2002 के अक्टूबर में यूनाइटेड नेशनल जनरल असेम्बली में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

समाज सेवा: Ram Nath Kovind Biography in Hindi

वह “भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और “अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष” भी रहे। सन् 1986 में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्यूरो के महामंत्री भी रह चुके है।

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय

19 जून 2017 को सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये गये

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस करके उनके उम्मीदवारी की घोषणा की और अमित शाह ने कहा की रामनाथ कोविंद दलित समाज से उठ कर आयें हैं और उन्होंने दलित समाज के लिए बहुत कुछ किया है और पेशे से तो एक वकील है जिसकी वजह से उन्हें संविधान का उच्च ज्ञान भी है। इसलिए वे एक अच्छे राष्ट्रपति सिद्ध होंगे और आगे भी मानवता के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।

20 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम घोषित हुआ जिसमें कोविंद ने यूपीए की प्रत्याशी मीरा कुमार को लगभग 3 लाख 34 हजार वोटों से हराया। कोविंद को 65.65% फीसदी वोट प्राप्त हुए।

भारत के 13वे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पश्चात 25 जुलाई 2017 को भारत के 14 राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और अपना कार्यकाल शुरू किया है।

रामनाथ कोविंद कब राष्ट्रपति बने?

20 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद जी भारत के राष्ट्रपति बने और भारत के 14 राष्ट्रपति भी बन गए।

राम नाथ कोविंद का जन्म कहाँ हुआ था?

रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था।

उड़ीसा का राष्ट्रपति कौन है?

रामनाथ कोविंद जो कि भारत के राष्ट्रपति है और उड़ीसा भारत का ही हिस्सा है।

Is Ramnath Kovind Dalit?

कोविंद का संबंध कोरी (कोली) जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, गुजरात में अनुसूचित जनजाति और उड़ीसा में अनुसूचित जनजाति आती है।

भारत के 14 राष्ट्रपति के रूप में कौन चुना गया?

रामनाथ कोविंद जी जो कि भारत के 14वें राष्ट्रपति है।

हमारे भारत देश के दूसरे राष्ट्रपति कौन थे?

“सर्वपल्ली राधाकृष्णन” भारत के दूसरे राष्ट्रपति है।

भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

भारत के पहले राष्ट्रपति “ राजेंद्र प्रसाद” जी थे।

उड़ीसा के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

जॉन ऑस्टेन (01 अप्रैल 1936 से 11 अगस्त १९३७) ये आजादी से पहले के राज्यपाल थे।

राष्ट्रपति की नियुक्ति कौन करता है?

राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राज्यों की विधानसभाओं और दिल्ली और पांडिचेरी के केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वह हैं जो भारत के राष्ट्रपति को शपथ दिलाते हैं।

राम नाथ कोविंद का जन्म कहाँ हुआ था?

रामनाथ कोविंद का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला (वर्तमान में कानपुर देहात जिला) की तहसील डेरापुर, कानपुर देहात के एक छोटे से गाँव परौंख में हुआ था।

रामनाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति कब बने?

20 जुलाई 2017 में भारत के 14 राष्ट्रपति बने।

भारत के राष्ट्रपति का वेतन कितना है?

भारत के राष्ट्रपति को प्रति माह 1.50 लाख मिलता है। ये 2020 का समाचार है।

राम नाथ कोविंद बेटी का नाम क्या है?

राम नाथ कोविंद कि बेटी “स्वाति कोविंद” है।

राम नाथ कोविन्द तस्‍वीरें

Ram Nath Kovind Images

राम नाथ कोविंद कौन है?

राम नाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति है और ये भारत के 14वें राष्ट्रपति है।

राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय का यह लेख यही समाप्त होता है। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें और अथवा आपको इनके बारे में कुछ पता है तो कमेंट के माध्यम से अपनी जानकारी हम सब के साथ शेयर करें। धन्यवाद।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति⇓

Table of Contents

About the author

Hindi Parichay Team

HindiParichay.com पर आपको प्रसिद्ध लोगों की जीवनी (जीवन परिचय), उनके द्वारा अथवा उनके ऊपर लिखी गई कविता एवं अनमोल विचार अथवा भारतीय त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने को मिलेगी। कोई भी प्रश्न एवं सुझाव के लिए आप हमसे संपर्क करें

3 Comments

Leave a Comment

close