Advertisement 100% casino slot bonus
News

अतीक अहमद कौन है? (अतीक अहमद का जीवन परिचय) Atiq Ahmed Biography in Hindi

Atiq Ahmed Biography in Hindi

अतीक अहमद की कहानी (Atiq Ahmed Biography in Hindi) – आज हम बात करने जा रहे है ऐसे व्यक्ति की जो उत्तर प्रदेश में कुख्यात माफिया और सपा का नेता था। वह समाजवादी पार्टी से सांसद और उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य रह चुका था। अतीक अहमद का जन्म 12 अगस्त 1962 और मृत्यु 15 अप्रैल 2023 को गोली मार कर मृत्यु दी गयी अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को अस्पताल शारीरिक जांच के लिए ले जाते समय कुछ युवकों द्वारा गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

अतीक अहमद के बारे में | Atiq Ahmed Biography in Hindi

अतीक अहमद उत्तर प्रदेश में माफिया गुंडा, आतंकी इसलिए कहा जाता था क्योंकि उसने अपने जीवन के शुरुआती दौर से ही लोगों का हक मारना, उनकी जमीन हथियाना, लोगों को जान से मारना और घरों को तबाह करना, गुंडा राज चलाना आदि जैसे सभी प्रकार के गैर कानूनी काम इसने किए है। अतीक अहमद और इसके परिवार में उसके बेटे और भाई पूरा परिवार ही गुंडा साम्राज्य को चलाता था।

अतीक अहमद के परिवार के बारे में | Atiq Ahmed Family

अतीक अहमद की शादी शाइस्ता परवीन से हुई। अतीक अहमद की शादी से उसे पाँच बच्चे हुए जिनके नाम अली, उमर अहमद, असद, अहजान और अबान था। असद का भी कत्ल किया गया था और अब उसके पिता अतीक अहमद व चाचा अशरफ का कत्ल किया जा चुका है।

अतीक अहमद का राजनीतिक जीवन | Atiq Ahmed History in Hindi

इलाहाबाद पश्चिम सीट से लगातार 5 बार विधान सभा का सदस्य चुना गया। बताया जा रहा है कि 2004-2009 से वह उत्तर प्रदेश के फूलपुर से 14वीं लोकसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया। 1999-2003 के बीच, वह सोने लाल पटेल द्वारा स्थापित अपना दल का अध्यक्ष था। अतीक अहमद ने बहुत से चुनाव जेल मे रहते हुए ही जीत लिए थे।

अतीक अहमद के आपराधिक मामले

अतीक अहमद पर ऐसे तो काफी कानूनी मुकदमे चल रहे थे जिनमें अतीक अहमद ने लोगों की जमीने छीनी, घरों को तोड़ा, जवान लड़कों को मारा, कानून की अवहेलना की, रेप करना, लड़कियां उठाना आदि जैसे मुकदमें चल रहे थे।

  • 15 दिसम्बर 2016 को सैम हिगिनबॉटम कृषि ,प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों पर हमला करने के लिए अतीक अहमद को गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल भी भेजा गया था।
  • उमेश पाल हत्याकांड के साथ अतीक अहमद का नाम जोड़ा जा रहा था और गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को सुनवाई के लिए प्रयागराज लाया गया था।
  • 13 अप्रैल 2023 को पेशी के लिए आय अतीक अहमद को झाँसी में उसके पुत्र असद के एनकाउंटर की खबर मिली।
  • अतीक अहमद को बेहद ही दुख हुआ और उसकी तबीयत खराब हो गयी। अतीक अहमद पर संगीन धाराओं में 160 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह जेल के अंदर से ही अपनी सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। अतीक अहमद पर उमेश पाल हत्याकांड से संबंध होने के भी आरोप लगे।
  • अपने आखिरी दिनों में अतीक अहमद ये बात कबुली थी की उसका संबंध लश्कर ए तैयब, आई. एस.आई. और अंडरवर्ल्ड से था।

अतीक अहमद को किसने और क्यों मारा?

अतीक अहमद को 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में अहमद को अदालत द्वारा अनिवार्य चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय अस्पताल के बाहर अतीक अहमद और उसके भाई असरफ को मीडिया का रूप लेकर आए तीन अपराधियों ने सिर में गोली मारी और गोलियों की बौछार कर दी गयी जिससे उसी समय उन दोनों भाइयों की मृत्यु उसी समय हो गयी। बताया जा रहा है की अतीक अहमद व उसके भाई को मारने वाले अपराधियों ने गोली चलाते हुए, जय श्री राम, जय श्री राम के नारे तीन बार लगाए और अपना सरैंडर कर दिया।

अतीक अहमद को मारने वाले अपराधियों के नाम क्या है?

मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि उन तीनों दोषियों का नाम लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह पाल के रूप में की गयी है।

अतीक अहमद के अपराधियों के घर वालों का कहना है कि उन्हें अपने बच्चे से ये उम्मीद नहीं थी और अपराधियों का कहना है कि वो गुंडे को मार कर बहुत बड़ा गुंडा बनना चाहते थे।

अतीक अहमद को मरने के पीछे किसका हाथ हो सकता है?

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को अस्पताल ले जाया जा रहा था। न्यूज वालों के पूछने पर असरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया ही था की उन्हें तुरंत गोली मार दी गयी।

कहा जाता है की जैसी करनी वैसी भरनी, आपको इस घटना से क्या शिक्षा मिली हमें जरूर बताए कमेंट के माध्यम से। अतीक अहमद कौन है? (अतीक अहमद का जीवन परिचय) Atiq Ahmed Biography in Hindi

Grammarly Writing Support

About the author

Hindi Parichay Team

HindiParichay.com पर आपको प्रसिद्ध लोगों की जीवनी (जीवन परिचय), उनके द्वारा अथवा उनके ऊपर लिखी गई कविता एवं अनमोल विचार अथवा भारतीय त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने को मिलेगी। कोई भी प्रश्न एवं सुझाव के लिए आप हमसे संपर्क करें

Leave a Comment

close
ad