Advertisement
Sourav Joshi Biography in Hindi

सौरव जोशी कौन है? About Sourav Joshi in Hindi

Sourav Joshi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी (About Sourav Joshi in Hindi), सौरव जोशी कौन है क्या करता है, सौरव जोशी को लोग इतना क्यों पसंद करते है? सौरव जोशी की जीवनी (Sourav Joshi Biography in Hindi), परिवार, मित्र, शिक्षा, जन्म, सौरव जोशी मासिक आय, रोचक तथ्य, Sourav Joshi GF, सौरव जोशी कहां रहता है। [Sourav Joshi Complete Biography in Hindi] (Sourav Joshi Age, Birth, Girlfriend, Net Worth, Monthly Income, Sourav Joshi YouTube Income, Education, Family, Disputes)

Sourav Joshi Biography in Hindi

आपको इस पोस्ट में भारत देश के नम्बर वन यूट्यूबर सौरव जोशी के बारे में बताया जाएगा। Sourav Joshi Biography in Hindi – सौरव जोशी एक प्रसिद्ध व्लॉग्स क्रिएटर हैं, जिसने लॉकडाउन में अपने Vlog Channel की शुरुआत कर भारत का नंबर वन vlogger बन दिखाया। ये बिलकुल भी आसान नहीं था लेकिन रोजाना बिना रुके काम करने की वजह से लाखों लोगों ने उन्हें पसंद किया है। सौरव जोशी एक भारतीय यूट्यूबर हैं, जन्म 8 सितंबर 1999 को उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ था। हम आपको सौरव जोशी के जीवन से परिचित कराते हैं-

About Sourav Joshi in Hindi

8 सितंबर 1999 को उत्तराखंड के हल्द्वानी में जन्में सौरव जोशी जो सोश्ल साइटस पर काफी प्रचलित है। सौरव जोशी भारत के नम्बर वन वलोग्गर है। यह एक यूटूब वीडियो क्रीएटर है जो अपने परिवार के साथ अपनी दिनचर्या को वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड करते है। यह पहले यूट्यूब पर अपनी ड्राइंग, पेंटिंग व स्केच बना कर यूट्यूब पर डालते थे लेकिन बाद में इन्होंने अपने छोटे भाई साहिलल जोशी के कहने पर व्लोग चैनल शुरू किया। सोरव जोशी को अपने पेंटिंग वाले चैनल पर इतनी कामयाबी नहीं मिली जितनी की व्लोग वाले चैनल पर मिली। सौरव जोशी ने वलोग बनाने शुरू कर दिए और देखते ही देखते यह नम्बर वन YouTuber बन गए। सौरव जोशी हाल फिलहाल में उत्तराखंड में अपने माता पिता चाचा चाची और छोटे भाइयों के साथ रहते है।

Sourav Joshi New House
Sourav Joshi New House

सौरव जोशी ने अपनी मेहनत की कमाई से अपना घर का काम शुरू कर दिया है। साल भर में ये काम खत्म हो जाएगा, सौरव जोशी दिल के अच्छे है उनके वीडियोस को काफी पसंद किया जा रहा है। छोटे बच्चों से लेकर घर के बड़े भी उनकी विडियो को देखते है। रोजाना सुबह 8 बजे उनके चैनल पर उनकी वीडियो आ जाती है और देखते ही देखते लाखों Views आ जाते है। सौरव जोशी के वीडियो पर लाइक भी अच्छे आते है। सौरव जोशी अपने व्लोग में पूरा उत्तराखंड व वहाँ की संस्कृति को दिखाते है और अब तो वो भारत से बाहर दुबई व लंदन भी घूम कार आ चुके है, हालही में उन्होने काले रंग की पॉर्श गाड़ी भी ली है जो कन्वर्टिब्ल हैं।

सौरव जोशी कौन है सौरव जोशी का जीवन परिचय

सौरव जोशी जन्म, यूट्यूब, शिक्षा, परिवार एवं परिचय (Birth, YouTube, family, Relationship, Introduction)

सौरव जोशी का नाम सौरव जोशी
सौरव जोशी का निक नाम सौरव दा
सौरव जोशी का जन्म 8 सितम्बर 1999
सौरव जोशी के पिता का नाम हरिंदर जोशी
सौरव जोशी की माता का नाम हेमा जोशी
सौरव जोशी के भाइयों का नाम साहिल जोशी, पीयूष जोशी और कुनाल जोशी
सौरव जोशी की शिक्षा बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स
सौरव जोशी का पेशा vLogger और आर्टिस्ट
सौरव जोशी का धर्म हिन्दू
सौरव जोशी की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
Sourav Joshi Net Worth 30-50 करोड़
सौरव जोशी का रहने का स्थान हल्द्वानी उत्तराखंड, भारत

सौरव जोशी व्लॉग्स | Sourav Joshi vlogs | Sourav Joshi Ki Aaj Ki Video

सौरव जोशी शुरुआती जीवन (Early Life)

सौरव का जन्म 8 सितम्बर 1999 को उत्तराखंड में हुआ था। सौरव को बचपन से ही पेंटिंग और खेलना कूदना बहुत पसंद था। पहले सौरव जोशी अपने चाचा चाची व दादा दादी के साथ उत्तराखंड में रहते थे लेकिन उत्तराखंड में कुछ काम ना मिलने की वजह से उनके परिवार ने हरियाणा में घर लिया और वही रहने लगे और पढ़ाई के चलते उन्होंने हरियाणा में अपनी शिक्षा पूरी करी। बाद में बाद में उन्होंने यूट्यूब चैनल खोला और लोगों को वो पसंद आया जिसके चलते उन्होंने अच्छा नाम कमाया और फिर क्या था कुछ जलने वाले लोग उन्हें परेशान करने लगे, सौरब जोशी से मिलने के लिए लोग उनके घर आ जाते थे जिसकी वजह से उन्होंने अपना घर उत्तराखंड में हल्द्वानी में शिफ्ट कर दिया।

सौरव जोशी शिक्षा (Sourav Joshi Education)

सौरव जोशी की प्राथमिक शिक्षा हिसार (हरियाणा) के सरकारी स्कूल से और उसके बाद इन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पंजाब ग्रुप ऑफ कॉलेज से पूरी की। सौरव जोशी ने बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में भी डिग्री हासिल की है। सौरभ जोशी एक बहुत बड़े और फेमस आर्टिस्ट भी हैं।

  • School (स्कूल): Govt. High School Hisar
  • College (कॉलेज): Punjab Group of Colleges
  • Degree (डिग्री): BFA (Bachelor of fine Arts)

सौरव जोशी पढ़ाई में बहुत ही अच्छे रहे है। एक अच्छे बच्चे की तरह उन्होंने बचपन से ही हमेशा मन लगा कर पढ़ाई की व अच्छे नम्बर से पास भी हुए। सौरव जोशी अपनी रुचि को देखते हुए बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। सौरव जोशी को बचपन से ही पेंटिंग चित्रकला का काफी शौक था इसलिए ही सौरव ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया जिस पर वो लोगों को पेंटिंग करना सिखाते है और फिर अपने छोटे भाई साहिल जोशी के कहने पर अपना रोजाना व्लोग चालू कर दिया।

सौरव जोशी परिवार (Sourav Joshi Family)

Sourav Joshi Family
Sourav Joshi Family

सौरव जोशी का जन्म एक आम परिवार में हुआ। बताया जाता है सौरव के पिता जी ने शुरू से छोटे मोटे काम किए और अपना घर चलाया सौरव को पढ़ाया। सौरव को भी लगता था की वो कुछ बड़ा कर सकता है लेकिन उन्होंने सोचा की अभी पिता की मदद की जाए लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था।

Grammarly Writing Support

सोरव के पिता जी आम लोगों की तरह बस में जाया करते थे और शाम को काम करके वापस आया करते थे। सौरव अभी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में रहते है और इनके साथ इनके माता पिता, दादा दादी व चाचा चाची है। सौरव के दो भाई भी है पीयूष व साहिल जोशी। पीयूष इनके चाचा का लड़का है और साहिल इनके सगे भाई है।

सौरव जोशी करियर (सौरव जोशी मासिक आय)

सोरव जोशी चित्रकला में मन लगता था जिसकी वजह से उन्होने शुरुआती दौर में आर्ट की फिर बाद में रोज व्लोग चैनल शुरू किया। सौरव को चित्र बनाना, लोगों की शक्लें बनाना अच्छा लगता था जिसकी वजह से उन्होंने ये क्ला यूट्यूब के माध्यम से लोगों में साझा करना शुरू कर दी और फिर किस्मत बदल गई। एक आम लड़का लाखों लोगों का सपना बन गया। जिसका घर आम था वो घर अब काफी अच्छा बन रहा है। सौरव जोशी अभी तो डेली व्लॉग्स और कभी कभी कुछ गानों के माध्यम से हमें दिखाई देते है।

Sourav Joshi YouTube

सौरव ने 5 सितम्बर 2015 को अपना आर्ट चैनल शुरू किया और नाम रखा “सौरव जोशी आर्ट्स (Sourav Joshi Arts)” इस चैनल पर सौरव ने अपनी चित्रकला की बहुत सारी विडियो डाली लेकिन ज्यादा अच्छा अनुभव नहीं मिला, फिर बाद में कोरोना काल में उन्होंने अपने vlogs चैनल पर रोज vlogs डालने शुरू किए। ये चैनल 19 फरवरी 2019 को शुरू हुआ था और जिसका response बहुत ही अच्छा मिला।

Sourav Joshi Vlog Channel

सौरव ने flying beast से प्रभावित होकर vlog डालने की सोची और 19 फरवरी 2019 को अपना vlog channel खोला। सौरव ने लॉकडाउन के दौरान 365 दिन में 365 वलोग बनाने का फ़ैसला किया और सौरव ने यह करके भी दिखाया। इसी चीज़ के कारण सौरव आज भारत के नम्बर 1 vlogger है।

ये भी पढ़ें:

Sourav Joshi Girlfriend

सौरव की कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं है। सोरव जोशी एक घरेलू चैनल चलाते है जिसके माध्यम से अभी तक ऐसा सामने नहीं आया की उनकी कोई भी गर्लफ्रेंड रही हो। तो बाकी सब अफवाह है आप उनके vlogs का आनंद लें।

सौरव जोशी कार कलेक्शन (Sourav Joshi Car Collection)

सौरव जोशी का cars collection, सोरव की गाड़ियों के बारे में बात की जाए तो उनके पास Innova Crysta थी जिसे उन्होंने हालही में बेच दी। अभी उनके पास Fortuner, Thar, Porsche भी है। बाइक की बात करें तो इनके पास KTM DUKE 200 KTM duke 390 है। इनकी सबसे महंगी कार पॉर्श है जिसकी कीमत 2 करोड़ से ज्यादा है उनके गाड़ी का number 9192 है।

Sourav Joshi Net Worth कितनी है?

सौरव जोशी भारत के नम्बर 1 vlogger है। इनकी महीने की कमाई 50 लाख से अधिक है। इनकी नेटवर्थ 40-50 करोड़ के आस पास है। दोस्तों, आपको सोरव जोशी के बारे में जानकार कैसा लगा उम्मीद करता हूँ कि आपको सोरव जोशी की सारी बातें पता चल चुकी होगी। तो देर किए बिना आप सौरव जोशी का ये लेख अपने दोस्तों आदि में Share कर सकते है।

धन्यवाद

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *