Advertisement
15 August Speech in Hindi

15 अगस्त पर भाषण: Speech on Independence Day in Hindi

यहां आपको 15 August Speech in Hindi for Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, और 12th के छात्रों के लिए पढ़ने को मिलेगा। भारतीय त्योहारों में 15 अगस्त का दिन सर्वोत्तम प्रिय दिवस माना गया है। एक जीव के लिए उसकी आजादी सबसे प्रिय होती है। सभी को अपनी आजादी सबसे ज्यादा प्रिय होती है।

15 अगस्त 1947, ये दिन भारत के इतिहास में सबसे लोकप्रिय दिन माना गया है। इस दिन भारत पूरी तरह से आजाद हो गया था। भारत की आजादी के पीछे बहुत बलिदान दिये गए है और न जाने कितने लोगों की आहुतियां दी गयी। भारत में ब्रिटिश शासन के समापन के बाद लोगों ने अपना जीवन आजादी के साथ जीना शुरू किया।

भारत में ब्रिटिश शासन के बाद जब भारत ब्रिटीशियों के चंगुल से आजाद हुआ। तब भारत ने अपना खुद का संविधान बनाया जिसमें भारतीय नागरिक के मौलिक अधिकारों का वर्णन है। भारत एक ऐसा देश है जो अब खुद पर आत्मनिर्भर है। भारत से अलग अलग देश व्यापार करने के लिए इच्छुक है। वैसे भारत की आजादी की खुशी में लोग हर साल भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन मनाते है। 15 अगस्त के दिन सभी विद्यालयों में छोटे छोटे बच्चे अच्छे कपड़े पहन कर नृत्य, संगीत आदि जैसे कार्यों में व्यस्त रहते है।

ऐसे में कई बार बच्चों को व बड़ों को 15 अगस्त पर भाषण बोलने का अवसर मिलता है जो कि बहुत ही खुशी की बात है। कई बार कॉलेज आदि में भी 15 अगस्त के मौके पर स्वतंत्र दिवस पर भाषण बोलने का अवसर मिलेगा।

यहां आपको आपकी जरूरत अनुसार मैंने कुछ Hindi Speech on 15 August 2020 for Students के लिए लिख दिये है। कृपया करके आप इन भाषण को पढ़ें और अन्य देशभक्तों के साथ साझा करें।

15 August Speech in Hindi 2020

मेरा देश भारत पर निबंध

आज 15 अगस्त के शुभ अवसर पर आए यहां सभी अतिथिगण को मेरा हार्दिक अभिनंदन है। आज स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर मुझे स्वतंत्रता दिवस पर कुछ पंक्तियाँ कहना का बड़ा ही भाग्यशाली अवसर मिला। आप सभी का सम्पूर्ण दिल से धन्यवाद।

जैसा की हम सभी को मालूम है कि आज भारत का स्वतंत्रता दिवस है। आज भारत ब्रिटीशियों के चंगुल से आजाद हुआ था। भारत ने अपना स्वयं का अधिकार वापस पाया था। 15 अगस्त 2020 में भारत अपनी आजादी का 74वां साल मनाने जा रहा है। आज भारत को आजाद हुए 74 साल हो गए है। भारत को आजाद होने में काफी समय लगा लेकिन आजादी हासिल कर ली गयी।

भारत देश एक ऐसा देश है जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता है। आपको बता दिया जाए की भारत भी अब शक्तिशाली देश के रूप में जाना जा रहा है। भारत में प्रतिवर्ष बदलाव लाए जा रहे है। भारत की तीनों सेनाओं को अब बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। आज स्वतंत्रता दिवस के दिन हम सभी को अपने पूर्वजों द्वारा किए गए संघर्ष और विद्रोह के साथ दिये गए बलिदान की याद आ जाती है।

भारत की आजादी के बाद से भारत प्रत्येक वर्ष अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। भारत के प्रत्येक कोने में भारत की आजादी की गूंज सुनाई देती है। गली चौबारों में भारत के देश प्रेमी गाने सुनाई देते है। भारत एक महान देश है जहां किसी को भी आने की अनुमति आसानी से मिल जाती है। भारत की आजादी को और भारत के सपने को साकार केवल भारत के उन वीर जवानों और क्रांतिकारियों के जरिए ही पूरा देखा गया है जिनकी यादें आज भी हमारे साथ है। हमारे देश के वीर जवानों को मेरा सात बार नमन।

Grammarly Writing Support

“भारत माता की जय” हमारे शहीद जवानों को हम सभी का हाथ जोड़ कर नमन। जय हिन्द जय भारत

देश भक्ति गीत कविता

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर साझा करे और कमेंट बॉक्स में अपने विचार हमारे साथ व्यक्त करें।

15 August Speech in Hindi

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *