Advertisement
Varun Dhawan Biography in Hindi

वरुण धवन का जीवन परिचय

2020 के सुपर स्टार वरुण धवन का जीवन परिचय ॥ Varun Dhawan Biography in Hindi and Upcoming Movies in 2020

वरुण धवन हिन्दी फिल्म के युवा अभिनेताओं में से है। वरुण धवन ने अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत जल्दी में “स्टूडेंट ऑफ द इयर” 2012 से की है। वरुण धवन की आमदनी (varun dhawan income) आज के समय में अच्छी खासी हो चुकी है।

वरुण धवन अपने दमदार अभिनय के चलते करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना चुके है। वरुण धवन ने “शिनु” नाम से बहुत नाम कमाया है।

वैसे तो वरुण धवन ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था और वहीं से करण जौहर ने वरुण को अभिनेता के तौर पर पहली बार फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में काम दिया। उसी समय सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट को भी काम मिला और उनके बॉलीवुड सफर की शुरुआत कर दी गयी।

यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साल 2012 में आई थी और युवाओं में काफी लोकप्रिय रही, और वरुण को इस फिल्म के लिए ‘बेस्ट मेल डेब्यू’ के लिए नामांकित भी किया गया। वरुण धवन वैसे तो “डेविड धवन” के बेटे है। डेविड धवन एक बॉलीवुड निर्देशक है।

वरुण धवन ने अपनी खास पहचान हंप्टी शर्मा दुल्हनिया 2014 और एबीसीडी-2 2015 से बनाई। इनकी फिल्म बदलापुर 2015 भी काफी लोकप्रिय थी और क्रिटिक्स ने बदलापुर में वरुण के अभिनय की काफी तारीफ भी की। इसके लिए फिल्मफेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर इन्हें नामंकित भी किया गया।

वरुण धवन की फिल्म ढिशूम 2016 में आई थी जिसने वरुण धवन की कॉमेडियन व्यवहार को देखा। वरुण धवन की फिल्म “जुड़वा 2 2017” उसमें वरुण धवन के जुड़वा अभिनय को देखते हुए लोगों को बहुत अच्छा लगा।

2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया जिसमें बद्री जो की वरुण धवन है उन्होने सबका दिल जीत लिया था। बद्री जो की अलिया भट्ट (वैदही) के प्यार में पागल नजर आए है।

वरुण धवन ने 2018 में सुई धागा जैसी फिल्में दी है। वरुण धवन ने 2019 में कलंक मूवी दी है जोकि काफी हद तक हिट मूवी दी है जिसमें आलिया भट्ट शामिल है।

वरुण धवन ने 2020 में स्ट्रीट डांसर 3डी मूवी भी निकाली है जो की बहुत ही ज्यादा अच्छी साबित हुई है और अब वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 आने वाली है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म पुरानी कुली नंबर 1 का ही remake है। अब देखेंगे की वरुण धवन कैसे लोगों का दिल जीतते है, वैसे तो वरुण धवन का कोई जवाब नहीं है।

Grammarly Writing Support

Varun Dhawan Biography in Hindi

पूरा नाम वरुण धवन
निकनेम पप्पू, शिनु
वरुण धवन का शारीरिक परिचय Varun Dhawan Details
लंबाई 175 सेंमी
वजन 78 किग्रा (ये कभी भी बढ़ और कम हो सकता है)
शरीर
छाती 40 इंच, कमर 32 इंच (ये कभी भी बढ़ और कम हो सकता है)
आंख का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग
काला (अपनी पसंद के अनुसार बालों का रंग कभी भी बदल सकते है)

वरुण धवन की जीवनी

जन्म 24 अप्रैल 1987
उम्र 32 साल (2020)
जन्मस्थान मुंबई
राशि तुला
राष्ट्रीयता भारतीय
स्कूल बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल
कॉलेज नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी
शैक्षाणिक योग्यता बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक
डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012
शौक नृत्य, तैरना और पढ़ना
पिता डेविड धवन
माता करुणा धवन
संबंधी रोहित धवन (भाई)
व्यवसाय अभिनेता
मनपसंद खाना ननदो का चिकन, मीठा दही
मनपसंद अभिनेता गोविंदा, सलमान खान
मनपसंद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, एंजेलिना जोली
मनपसंद फिल्में
कागज के फूल, गाईड, कुछ कुछ होता है, रंग दे बसन्ती, राजा बाबू
मनपसंद गीत याद आ रही है (लव स्टोरी 1981)
मनपसंद खेल फुटबॉल
मनपसंद रंग लाल और काला
मनपसंद रेस्तरां शिवसागर
मनपसंद कार ऑडि Q7

वरुण धवन का जन्म शिक्षा और शुरुआती करियर

Varun Dhawan Date of Birth 24 April 1987
Varun Dhawan Age 32 (2020)

वरुण धवन का जन्म मुंबई में हुआ है। उनके पिता बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन के घर इनका जन्म हुआ था।

वरुण धवन ने अपनी हायर सेकेंडरी की पढ़ाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की एवं नॉटिंघम के ट्रेंट यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया और उसके बाद वरुण ने हिन्दी फिल्मों में अभिनय और निर्देशन सीखने के लिए कुछ दिनों तक पिता के साथ और बाद में 2010 में करन जौहर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

Biography of Varun Dhawan in Hindi

वरुण धवन का फिल्मों में शुरुआती करियर

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में Varun Dhawan काम करने वाले वरुण को फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद और तरन आदर्श ने सबसे पहले रेखांकित किया था कि इनके अंदर काफी काबिलियत है।

वरुण धवन के अंदर अभिनय की तमाम खूबियां है जो एक अच्छे और गुणवान अभिनेता के अंदर होनी चाहिए और कठिन से कठिन दृश्य को सहज ही पर्दे पर उतार देते हैं।

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। 2012 के बाद वरुण की दो फिल्में 2014 में रिलीज हुई, ‘मैं तेरा हीरो’ बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म को निर्देशित किया था स्वयं इनके पिता डेविड धवन ने। इस फिल्म में वरुण को सोलो हीरो के रूप में स्थापित कर दिया।

Varun Dhawan History in Hindi – Filmy Career and Movies

अब तक की वरुण की फिल्में और उसका विवरण-

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012

वरुण धवन ने अपना फिल्म करियर की शुरुआत सन् 2012 में करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की, वरुण धवन की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म में इनके सहयोगी कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और महेश भट्ट की पुत्री आलिया भट्ट थी।

वरुण ने इस फिल्म में एक कॉलेज स्टूडेंट रोहित नंदा और बड़े व्यापारी के बेटे की भूमिका निभायी जिसका अपने पिता से बिल्कुल ही नहीं बनती थी और दोस्तों से भी स्कूल की प्रतियोगिता के लिए अनबन हो जाती है।

कॉलेज लाइफ का अच्छा समय अनुभव करने को मिलता है इस फिल्म में और खट्टी मीठी दोस्ती पर आधारित इस फिल्म में ऋषि कपूर भी थे जिसने कॉलेज के प्रिंसिपल होने की भूमिका निभाई।

करन जौहर की इस फिल्म ने मार्केट में बहुत अच्छा व्यवसाय किया और इस फिल्म में काम करने वाले तीनों कलाकार अब बॉलीवुड के स्थापित कलाकार बन गये हैं। आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के लिए ये फिल्म सबसे ज्यादा भाग्यशाली रही है।

मैं तेरा हीरो 2014

वरुण धवन ने 2014 में बालाजी मोशन पिक्चर्स की, पिता डेविड धवन के निर्देशन की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में काम) किया, यह तेलगू फिल्म कंदिरीगा का रीमेक थी। इस फिल्म में वरुण मनचले श्रीनाथ सीनू प्रसाद की भूमिका में थे जो कि पूरी तरह से एक शरारती छात्र था।

इस फिल्म में इनके साथ दो हीरोईन थी, ईलियाना डी क्रुज और नरगिस फाखरी। साथ में अनुपम खेर और सौरभ शुक्ला का महत्वपूर्ण किरदार था।

इस फिल्म में कॉमेडी टाईमिग के कारण गोविन्दा और डेविड धवन की जोड़ी याद आ गयी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 2014

वरुण, 2014 में करन जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट के साथ एक बार फिर नजर आये, यह फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के प्रति एक ट्रिब्यूट था। इस फिल्म में भी ये एक मनचले लड़के कि भूमिका में थे जिसका नाम राकेश हम्प्टी शर्मा रहता है।

कई महिलाओं के साथ इनका संबंध रहता है और अंत में दिल सही जगह आकर आलिया पर अटक जाता है। इंडिया टुडे के रोहित खिलनानी ने वरुण के बहुमुखी प्रतिभा के लिए और इस फिल्म में उनके अभिनय को लेकर सराहना की। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने काफी कमाई की और इस फिल्म के संगीत का ऑडियो कैसेट भी काफी बिका।

बदलापुर 2015

बदलापुर श्रीराम राघवन की आपराधिक मनोभूमि फिल्म बदले की कहानी पर आधारित है, जहाँ वरुण अपनी पत्नी और बच्चे के कातिल से 15 साल के बाद प्रतिशोध लेता हुआ नजर आता हैं। इस फिल्म में काम करना वरुण के करियर के लिए काफी मानक रहा, क्रिटिक्स से लेकर आम दर्शकों नें इस फिल्म को बहुत सराहा.

फिल्म क्रिटिक राजा सेन ने कहा कि इस फिल्म में वरुण ने अपनी पिछली फिल्मों से हटकर एक गंभीर किरदार को निभाया और कई बार कई चीजें इनकी आँखों से जाहिर होती है। बदलापुर के गानों ने भी बहुत अच्छा नाम कमाया इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर के लिए नामांकित भी किया गया।

एबीसीडी 2 2015

वरुण के लिए एबीसीडी 2 अलग हटकर थी। श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में वरुण ने सुरेश मुकुंद की भूमिका निभाई, जो सही जीवन में एक डांसर है। यह फिल्म 2012 के इंटरनेशनल हिप हॉप विजेता के उपर बनाई गई।

एक डान्सर जो अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए मुंबई के कस्बे से बाहर निकलता है और इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाता है। इस फिल्म में प्रभु देवा भी थे, एवं और भी कई नये डांसर को कास्ट किया गया था।

रेमो डिसूजा की ये दूसरी फिल्म भी क्रिटिक्स की आलोचना के बाद हिट साबित हुई और वरुण इस फिल्म से स्टार पावर के रूप में माने जाने लगे।

दिलवाले 2015

वर्ष 2015 में वरुण धवन ने बॉलीवुड के सरताज शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले में काम किया। वरुण धवन ने दिलवाले फिल्म में शाहरुख खान के छोटे भाई की भूमिका निभाई है। हालांकि इस फिल्म के मुख्य किरदार शाहरुख खान, काजोल, वरुण और कृति सेनन ने खुद को भी नोटिस करवाया।

रोहित शेट्टी के इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की और लोगों ने काफी हद तक पसंद किया इस फिल्म को।

ढिशूम 2016

“ढिशूम” रोहित धवन (वरुण धवन के भाई) द्वारा बनाई गयी मूवी वर्ष 2016 में अपने भाई रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ढिशूम में जॉन अब्राहम के साथ काम किया। यह एक्शन फिल्म थी और इस फिल्म में इनका किरदार जुनैद अंसारी पुलिस इंस्पेक्टर का था।

एडवेंचर और एक्शन से भरी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यवसाय ही कर पाई। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने भी अपना किरदार दिया है।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 2017

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां के बाद एक बार फिर से आलिया भट्ट और वरुण धवन का साथ फिर से देखा गया है। साल 2017 में वरुण की फिल्म है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में दिखाई दी हैं, जिसमें उन्होंने बद्रीनाथ की भूमिका अदा की है। यह फिल्म भी शशांक खेतान के निर्देशन में बनी है।

जुड़वा 2 2017

वरुण धवन की 2017 में आई फिल्म जुड़वा 2 ने तो बॉलीवुड में काफी हद तक अपनी छाप छोड़ी और इस फिल्म में वरुण धवन ने अपना बहुत अच्छा अभिनय दिखाया है।

जुड़वा में वरुण धवन राजा और प्रेम के नाम से दो जुड़वा भाइयों की कहानी है। ये फिल्म सलमान खान की जुड़वा का ही सिकुयल है। इस फिल्म के अंत में सलमान खान ने अपनी बेहतरीन एंट्री दी है जिसने इस फिल्म में चार चाँद लगा दिया है।

सुई धागा: मेड इन इंडिया 2018

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने एक साथ फिल्म बनाई है और इस फिल्म ने बहुत ही सराहना पायी है।

सुई धागा एक छोटे और गरीब व्यक्ति की कहानी है जो एक छोटे से घर का व्यक्ति जो अपने मालिक की गुलामी में इस कदर गिर जाता है कि मालिक उसे कुत्ता बनने के लिए कहता है तो वो आसानी से बन जाता है। लेकिन ये सब उसकी पत्नी यानि अनुष्का शर्मा को अच्छा नहीं लगता और वो उसे ताकत, हिम्मत देती है। जिससे की वो अपनी ताकत और अपने जज्बे को समझ सके।

फिर क्या था दोनों पति पत्नी ने हिम्मत दिखाई, कोशिशें की और अपने “सुई धागा” को एक ब्रांड बना दिया। ये एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

फिल्म अक्टूबर 2018

ये फिल्म सच में देखने लायक है। आपको ये फिल्म देखने के बाद यह एहसास होगा की आपने एक अच्छी फिल्म देखी है और ये कहानी आपके दिल को छू जाएगी। यकीन मानिए एक बार देखना जरूर।

कलंक 2019

कलंक 2019 में आई थी और इस फिल्म में फिर से आलिया भट्ट नजर आई साथ में, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर ये फिल्म अभिषेक वर्मन द्वारा बनाई गयी है।

स्ट्रीट डांसर 3 डी 2020

स्ट्रीट डांसर 3 डी एक आगामी भारतीय हिंदी-भाषा की नृत्य फिल्म है, जिसे रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसे भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है, और इसमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रधान फोटोग्राफी फरवरी 2019 में शुरू हुई, और उसी वर्ष जुलाई में पूरी हुई।

Varun Dhawan Life Story in Hindi

वरुण धवन के द्वारा किये अन्य कार्य

वरुण काफी सक्रिय हैं, अगर फिल्मों की सुटिंग ना हो तो वो कुछ ना कुछ करते रहते है। साल 2013 में उन्होने आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर एक अवार्ड शो को भी संचालित किया।

आयुष्मान खुराना की जीवनी को पढ़े। इस संचालन को काफी प्रशंसा मिली थी। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों के लिए एक आयोजन किया गया था जिसमें आलिया भट्ट, आदित्य राय कपूर, श्रद्धा कपूर और हूमा कुरेशी ने भी भाग लिया था।

Varun Dhawan Bio Data in Hindi

वरुण के एक बड़े भाई रोहित धवन है, और वो भी फिल्म निर्देशक हैं। वरुण का नाम दो लड़कियों के साथ मीडिया में सुर्खियों में रहा है। आरंभ में आलिया के साथ संबंध की चर्चा रही थी पर आलिया ने मना कर दिया, फिर एक मॉडल के साथ भी इनके संबंध पर मीडिया ने अफवाह फैलाई थी। आलिया भट्ट के जीवन के बारे में पढ़े

Varun Dhawan Awards and Honors
अवार्ड और सम्मान
वर्ष फिल्म पुरस्कार श्रेणी
2013 स्टूडेंट ऑफ द ईयर लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स बेस्ट डेब्यू (मेल)
2013 स्टूडेंट ऑफ द ईयर स्टारडस्ट अवॉर्ड ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस अवार्ड (मेल)
2014 हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया स्टारडस्ट अवॉर्ड्स बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2014 हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया स्टार गिल्ड अवार्ड बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015 मैं तेरा हीरो आईफा पुरस्कार बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015 मैं तेरा हीरो स्टार गिल्ड पुरस्कार बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल)
2015 बदलापुर बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स बेस्ट एक्टर इन एक्शन रोल
2016 ढिशूम स्टार स्क्रीन अवार्ड्स बेस्ट कॉमेडियन
Interesting Facts About Varun Dhawan in Hindi

Question. Varun Dhawan Age

Answer. 32 years, 24 April 1987

Question. Varun Dhawan Movies List

  • 2020
  1. Street Dancer 3
  • 2019
  1. Kalank
  • 2018
  1. Sui Dhaaga – Made in India
  2. Nawabzaade
  3. October
  • 2017
  1. Judwaa 2
  2. Badrinath Ki Dulhania
  • 2016
  1. Dishoom
  • 2015
  1. Dilwale
  2. ABCD 2 (3D)
  3. Badlapur
  • 2014
  1. Humpty Sharma Ki Dulhania
  2. Mai Tera Hero
  • 2012
  1. Student of The Year
  • 2010
  1. My Name is Khan

Question. Varun Dhawan Height in Feet

Answer. 5′ 9″

Question. Varun Dhawan Instagram Followers

Answer. 26.2m followers (20/02/2020)

Question. Varun Dhawan Instagram Profile

Answer. https://www.instagram.com/varundvn/ (varundvn)

वरुण धवन के बारे में बहुत सी जानकारी तो मिल ही गयी होगी। आप वरुण धवन का जीवन परिचय को आप सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकते हो और टिप्पणी के माध्यम से अपने विचार भी व्यक्त कर सकते हो।

धन्यवाद….

भारतीय अभिनेता/अभिनेत्री

– Varun Dhawan Biography in Hindi

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *