Advertisement
सपनों का मतलब क्या होता है

सपनों का मतलब क्या होता है जानने के लिए लेख को पढ़ें

सपनों का मतलब क्या है?

सपनों का मतलब क्या है?, उनका फल क्या होता है?, सपने सच होते है या नहीं?

About Dreams and Nightmares in Hindi

सभी लोगों को सपने आते है, दरअसल सपनों का अर्थ क्या होता है? सपनों का फल, अर्थ इन हिन्दी।

सपने में काला नाग देखना, सोना चाँदी मिलना, सपनों में कुत्ते को देखना, सपने में आग देखना, लाल किताब देखना आदि आज हम सभी प्रकार के सपनों के बारे में जानेंगे। कई लोग सोते हुए सपने देखते है और बहुत से लोग दिन दहाड़े जागते हुए सपने देखते है। लगभग सपने हर किसी को आते है, शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने कभी सपना न देखा हो। खैर चलिये, सपनों के बारे में जानते है।


सपनों का अर्थ हिंदी में

सपने 3 तरह के होते है:-

  1. एक वो जो हम सोने के बाद गहरी नींद में देखते है।
  2. दूसरा वो जो हम अपने सुनहरे भविष्य के लिए देखते है।
  3. तीसरा वो जो हम अपने ख्यालों में डूब कर सपने देखने लगते है जिनका असल जिंदगी से कोई तात्पर्य नहीं होता है।

सपनों के बारे में अगर बात करें तो ये वो चीज होती है जो की हमेशा सोची जा सकती है, अनुमानित की जा सकती है। जैसी की कोई भी व्यक्ति चाहे तो कोई भी हो सपने जरूर देखता है। कोई सपनों में ये देखता है कि वो अमीर बन जाए, कोई ये देखता है कि वो जिसे प्यार करता है वो उसे मिल जाए, कोई ये देखता है कि अपने सुनहरे भविष्य की कल्पना अपने सपनों में ही कर लेता है। लेकिन ज्यादातर हमें सपनों में कुछ ऐसी घटनाएं दिखाई जाती है जिनकी हमें उम्मीद नहीं होती।

ये सपने कहीं न कहीं हमारे जीवन से जुड़ी होती है। सपनों में कई चीजें आती जाती रहती है। सपनों में भूतकाल भविष्यकाल वर्तमान काल किसी भी समय का कुछ भी आ जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का कुछ न कुछ अर्थ अवश्य होता है। सपनों में जो दिखता है कई बार सच भी हो जाता है।

कहा जाता है कि सुबह का सपना जो की सुबह 3 बजे के बाद 6 बजे से पहले देखा जाता है तो उस सपने के सच होने की उम्मीद बहुत हद की जाती है।

सपनों के बारे में बहुत से मिथ्या भी है लेकिन जरूरी नहीं है कि सभी सपने सच ही होते है। सपनों इंसान को उसके वातावरण के हिसाब से आते है। यदि इंसान का मूड अच्छा है तो उसे अच्छे सपने आते हैं और यदि वो दुखी है तो उसे उसी तरह के सपने आते है। सपनों का सही अर्थ ये है कि इन पर कोई रोक नहीं है ये किसी को भी कभी भी आ सकते है।

सपनों में जो भी वस्तु जीव, जंतु या घटना दुर्घटना आदि देखी जाती है जिनका व्यक्ति के जीवन से कहीं न कहीं काफी हद तक तात्पर्य होता है। हम सभी को सपनों में आने वाली चीजों के बारे में जानना है तो इस लेख को अच्छे से पढ़ना होगा और जानना होगा। यदि आपके सपनों में कुछ भी आता होगा तो आप पहले से ही उस घटना से जागरूक हो सकते है। आज में कुछ सपनों से संबन्धित जानकारी लेकर आया हूँ जिन्हें पढ़ कर आपको बहुत हद तक जानकारी मिलेगी।


Sapno Ka Matlab in Hindi

Dream Images
Meaning of Dreams in Hindi

सपनों में किसी भी जानवर को देखने का अर्थ क्या है?

सपने में चूहा देखना

कहा जाता है कि यदि आप सोते हुए सपनों में अचानक चूहा देख लो तो आपकी किस्मत चमकने वाली होती है। आपकी गरीबी दूर होने वाली होती है। चूहे का सपना देखना अच्छा माना गया है।

सपने में कुत्ता देखना

कुत्ता एक पालतू जानवर होता है। यदि आपके सपनों में कुत्ता दिखाई दे तो इसके 2 अर्थ हो सकते है जैसे की यदि कुत्ता दुखी है या रोता हुआ नजर आए तो समझ जाइए ये अशुभ होता है। लेकिन यदि कुत्ता हंसता खेलता नजर आए आपको प्यार करता नजर आए तो आपके साथ बहुत ही अच्छा होने वाला है। जैसे की कोई शुभ समाचार आपको सुनने के लिए मिलेगा।

Grammarly Writing Support

सपने में बिल्ली को देखना

सपने में बिल्ली दिखना मतलब कलह और क्लेश के होने की आशा हो सकती है। यदि बिल्ली रोती हुई दिख जाए तो यकीन मानिए आपको किसी ज्योतिष सलाह लेनी चाहिए क्योंकि बिल्ली रोना बहुत ही अशुभ माना गया है।

सपने में जिराफ देखना

स्वप्न शास्त्रों के अनुसार सपनों में यदि जिराफ देख लिया जाए तो ये बहुत ही अशुभ चिन्ह माना जाता है।

सपने में शेर देखना

शेर एक शक्ति का शुभ चिन्ह है यदि आपके सपनों में शेर नजर आ जाए तो यकीन मानिए ये बहुत ही शुभ चिन्ह है। शेर दिखने से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाते है या फिर आपकी जीत सुनिश्चित हो जाती है।

सपने में बछड़ा देखना

सपनों में यदि आप गाय के भैंस के बछड़े को देख लेते है तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बछड़ा देखने से आप एक आत्मनिर्भर व्यक्ति हो जाते है।

सपने में ऊंट को देखना

सपनों में यदि आपको कहीं ऊंट नजर आ जाए तो ये चिंता वाली बात होगी क्योंकि स्वपन शास्त्र में ये अशुभ माना गया है।

सपने में खरगोश देखना

यदि आपने कभी सपने में यदि खरगोश देख लिया तो यकीन मानिए कोई न कोई अशुभ समाचार आपके पास आने वाला है। इससे बचने के लिए आप अपने ज्योतिषी से परामर्श लीजिये।

सपने में गाय को देखना

गाय दिखना तो एक सौभाग्य की बात है। एकदम सफेद गाय का दिखना आपको व्यापार में मुनाफा मिलने वाला है। यदि चितकबरी गाय दिख जाए तो आपका ब्याज का व्यापार बहुत ही लाभप्रद होगा। यदि आपने गाय का दूध निकलते हुए देख लिया तो आपको संपत्ति या व्यापार में लाभ मिलेगा।

सपने में काला नाग देखना

सपने में यदि एक दम काला नाग दिखाई और उसका आकार बेहद ही बड़ा हो तो यकीन मानिए ये बहुत ही अच्छी खबर है। देवकीनंदन ठाकुर जी के अनुसार “सपने में अगर काला साँप दिखे तो इसका अर्थ है कि आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपका धन बढ़ेगा। जो भी कार्य आप करेंगे चाहे वो कोई भी कार्य क्यों न हो वो प्रशंसनीय हो जाएगा और सामाजिक स्तर पर और पारिवारिक स्तर पर आपका सम्मान बढ़ाएगा। लेकिन यदि इसके विपरीत यदि सांप आपको खाने के लिए दौड़े या क्रोधित दिखे, फुँकार मारता दिखे या फिर अलग रंग का दिखे तो वह शुभ नहीं हो सकता”।

सपने में हिरण को देखना

यदि सपनों में हिरण को देखा आप उसे जैसे हालत में देखते है उस हालत का आपके जीवन से बहुत गहरा संबंध होता है। जैसे की यदि हिरण खेलता हुआ नजर आए तो ये एक अच्छा संकेत है, यदि हिरण अपने जोड़े के साथ नजर आए तो यकीन मानिए आपकी या फिर आपके घर में किसी की शादी होने का संकेत है। हिरण का बहुत सारे हिरणों के साथ दिखना भी बहुत ही शुभ चिन्ह माना गया है। यदि हिरण को जंगल में देखा गया हो तो ये भी एक बहुत अच्छा है, यदि आपने गर्भवती हिरणी को देख लिया तो ये भी बहुत अच्छी खबर है या तो आप माता पिता बनने वाले हो या फिर आपके घर में कोई बनने वाला है। यदि आपने हिरण की मृत्यु देख ली है सपने में तो ये बेहद ही खराब समाचार है।

सपने में तोता को देखना

सपने में तोता देखना बहुत ही शुभ होता है। ये आपके घर में शांति और समृद्धि का प्रतीक है।

सपने में मछली को देखना

मछली को लक्ष्मी माँ का शुभ सूचक माना जाता है। मछली का सपने में आना आपको समृद्ध और धनवान भी बना सकता है।

सपने में हाथी को देखना

हाथी गणेश जी की सवारी भी होती है और यदि सपने में आपने हाथी को देखा है तो ये बहुत ही शुभ समाचार है। हाथी का सपने में दिखने का अर्थ है कि आपके घर में सुख और समृद्धि आने वाली है और ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी हो सकती है। हाथी हथनी का जोड़ा देखना मतलब आपकी शादी होने वाली है और एक खुशहाल जिंदगी की शुरुआत होने वाली है। खड़े हाथी को देखने का अर्थ है कि आपके कार्य में कोई विघ्न आ सकता है। सपनों में यदि आपने देखा की आप हाथ की सवारी कर रहे है ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

सपने में काले घोड़े की सवारी

काले घोड़े की सवारी एक बहुत ही शुभ की बात होती है। यदि आप किसी काले घोड़े की सवारी करते है तो ये आपके घर की स्थिति को बहुत ही अच्छे संकेत देता है। घर में सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक है काला घोड़ा। घोड़े की सवारी करते हुए गिरने का अर्थ है कि आपको अपने काम में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में सूअर का दिखना

सपने में सूअर का दिखना अशुभ हो सकता है।

सपने में लोमड़ी देखने का मतलब

लोमड़ी अपने व्यवहार से चालक होती है इसलिए उसे बहुत ही चालाक माना जाता है। यदि आपने अपने सपने में लोमड़ी देख ली तो यकीन मानिए आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है।

सपने में नेवला देखना

नेवले को साँप का दुश्मन कहा जाता है। यदि सपने में नेवला दिखे तो चिंता की बात नहीं है इससे ये पता चलता है की आपका शत्रु आपसे दूर होने वाला है।

सपने में बंदर को देखना

स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में यदि बंदर दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ होता है। ये माना जाता है कि सपने में बंदर आना इसका अर्थ है की भगवान हनुमान जी आपसे प्रसन्न है। हनुमान जी को प्रसाद अवश्य चढ़ाएं।

सपने में किसी कीड़े को देखने का क्या अर्थ है?

Lizard

सपने में चींटी देखना क्या होता है?

यदि आपके सपने में चींटी के दर्शन हो जाए तो इसका अर्थ है कि आने वाला समय आपके भाग्य के लिए बेहद ही अच्छा रहने वाला है। चींटी एक ऐसा जीव है जिसको सपने में यदि देख लिया जाए तो ये भाग्य को धन-लाभ देता है और घर में धन की कमी नहीं रहती है।

सपने में छिपकली देखना शुभ या अशुभ

सपने में छिपकली का दिखना शुभ अशुभ दोनों ही होता है। यदि छिपकली एक जगह बैठी हुई है तो कोई भी हानी या दुर्घटना हो सकती है। यदि छिपकली कीड़ा खाते हुए नजर आए तो समझिए कोई चोरी या डकैती हो सकती है। यदि छिपकली किसी से डर कर भागते हुए नजर आए तो समझिए ये बहुत ही अच्छी खुशखबरी ला सकती है।

सपने में मधुमक्खी देखना कैसा होता है

मधुमक्खी का छत्ता जो की पूरी तरह से शहद से भरा हुआ दिखाई दे तो ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी होती है। आपके परिवार में एकता व शांति बनी हुई नजर आएगी। यदि मधुमक्खी फूलों के ऊपर दिखाई दे तो ये आपके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।


अगर हमारे सपनों में कुछ न कुछ दिखाई देता है तो यकीन मानिए उन सभी तथ्यों का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। सपनों का अर्थ होता है और इस दुनिया में रहने वाले सभी चीजों का अर्थ कुछ न कुछ तो होता है। जिस तरह सपने अनेक होते है ठीक उसी तरह उनके अर्थ भी अनेक होते है। यदि आपको भी सपने आते है और आपको उनका अर्थ जानना है तो हमें Comment के माध्यम से जरूर बताएं हम उनका अर्थ और सपनों का मतलब जरूर बताएँगे।

Table of Contents

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *