T20
Advertisement
भारतीय अभिनेता/अभिनेत्री

जाह्नवी कपूर जीवनी, शिक्षा, करियर और पढ़ाई

जाह्नवी कपूर जीवनी शिक्षा हिंदी में

जाह्नवी कपूर जीवनी पढने से पहले हम बता दें की 2018 की सुपर डुपर हिट फिल्म “धड़क” जिसमे ईशान खट्टर अभिनेता है और जाह्नवी कपूर इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री है इस फिल्म को निर्देशित करने वाले “करन जोहर” है| इस फिल्म ने खूब कमाई की है.

एक और बात है शायद आपको पता न हो जाह्नवी कपूर कोई और नहीं स्वर्गीय “श्रीमती श्रीदेवी जी” की बेटी है|

श्री देवी जी ने अपने जीवन काल में अनेक फिल्मों में काम किया है आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे बीच है उनकी हर फिल्म में उनके अभिनय की प्रशंशा करते बनती है.

श्री देवी जी बॉलीवुड की चांदनी थी जो आज हमें छोड़ कर चली गयी है| आज भी उनकी याद हमारे दिल में जिन्दा है| श्री देवी अपने आप में ही एक अभिनेत्री थी उनके अभिनय से लाखों लोग आकर्षित थे उनकी फिल्म सुपर डुपर हिट जाती थी.

जाह्नवी कपूर जीवनी – Jhanvi Kapoor Biography in Hindi

⇓ जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय ⇓

जाह्नवी कपूर का पूरा नाम : जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर की जन्म : 07 मार्च 1997
जाह्नवी कपूर की उम्र : 21 वर्ष (2018)
जाह्नवी कपूर की माता : स्वर्गीय श्रीदेवी जी (अभिनेत्री)
पिता : बॉनी कपूर (फिल्म निर्माता)
भाई : अर्जुन कपूर (सौतेला)
बहन : खुशी कपूर, अंशुला कपूर (सौतेली)
जन्मस्थान : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
धर्म : हिन्दू
राशी : मीन राशी
जाह्नवी कपूर की लम्बाई : 163 cm
वजन : 50 किलो ग्राम
रंग : गहरा भूरा
बालों का रंग : काला

जाह्नवी कपूर की शिक्षा – Jhanvi Kapoor Education

  1. जाह्नवी कपूर का स्कूल जिसमे वे पढ़ी है : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई|
  2. जाह्नवी कपूर का कॉलेज जिसमे वे पढ़ी है : द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एन्ड फ़िल्म इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका|

जाह्नवी कपूर की पसंद

  1. जाह्नवी कपूर का पसंदीदा : घूमना फिरना, गाने सुनना|
  2. जाह्नवी कपूर का पसंदीदा अभिनेता : सलमान खान, सहीद कपूर
  3. जाह्नवी कपूर की पसंदीदा अभिनेत्री : श्री देवी जी,करीना कपूर
  4. जाह्नवी कपूर का पसंदीदा खाना : दक्षिण भारतीय और इटालियन खाना
  5. जाह्नवी कपूर का पसंदीदा डिजायनर : मनीष मल्होरा
  6. जाह्नवी कपूर की पसंदीदा फिल्म : हम दिल दे चुके सनम, दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे, रोमनीक फिल्में|

जाह्नवी कपूर की पर्सनल बातें

  • जाह्नवी कपूर का बॉय फ्रेंड : शिखर पहारिया
  • जाह्नवी कपूर की शादी हुई है : नहीं|

जाह्नवी कपूर जीवनी – Biography Of Janhavi kapoor in Hindi

Jhanvi Kapoor Biography in Hindi

जाह्नवी कपूर श्रीमती श्री देवी जी (स्वर्गीय) और श्री बोनी कपूर जी की बेटी है| जाह्नवी कपूर का जन्म 07 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ है| श्री देवी जी और बोनी कपूर के बीच एक विवादित और रहस्मय रिलेशनशिप सामने आया था.

जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर की पहले से पत्नी है जिनका नाम मोना शौरी कपूर था और मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर की माँ भी है| ऐसे में जाह्नवी कपूर के जन्म को लेकर बहुत विवाद सामने आये और जिससे बोनी कपुर ने श्रीदेवी से शादी कर ली|

जाह्नवी कपूर ने “धीरूभाई अम्बानी स्कूल” में और “दी ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, लॉस एंजल्स” से थियेटर एंड फिल्म्स में कोर्स करने के लिए अमेरिका (USA) चली.

जाह्नवी कपूर का करियर बड़ी ही कम उम्र में शुरू हो गया| लेकिन इसमें कोई बड़ी बात नहीं है| जाह्नवी कपूर का परिवार शुरू से ही बॉलीवुड में काम कर रहा है| माता-पिता, चाचा, भाई सभी फ़िल्मी दुनिया में है.

Grammarly Writing Support

जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर फिल्म निर्माता हैं| माता श्री देवी भी एक अभिनेत्री थी| उन्होंने हिंदी और साऊथ की फिल्मों में काम किया है और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन तो अभी नहीं लेकिन जाह्नवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी फ़िल्मी दुनिया के सितारे हैं.

जाह्नवी कपूर का करियर पढ़ाई के बाद

जाह्नवी कपूर शुरुआत से ही अपना करियर फ़िल्मी दुनिया में ही बनाना चाहती है बचपन से ही अपना माडलिंग और डांसिंग में दिलचस्पी दिखा चुकी है.

शुरू में उन्हें महेश बाबू के साथ एक साऊथ की फिल्म में काम करने का मौक़ा मिला लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्म को चुना और करण जौहर की फिल्म “धडक” से अपना करियर शुरू किया.

“धडक” फिल्म में “ईशान खट्टर” अभिनेता के रूप में है “ ईशान खट्टर” भी कोई ऐसे वैसे नहीं “शहीद कपूर”(अभिनेता) के भाई (सौतेले) है ये फिल्म बहुत अच्छा रिस्पोंस दे के गयी है.

धडक फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का अभिनय सभी लोंगों को काफी हद तक अच्छा लगा| लोगों ने काफी अच्छा रिस्पोंस दिया.

जाह्नवी कपूर का खान पान – जाह्नवी कपूर जीवनी

जाह्नवी कपूर को स्वादिष्ट और संतुलित खाना खाना पसंद है उन्हें अपने स्वास्थ्य से बहुत प्यार है| जंक फ़ूड इत्यादि से दूर रहती है| उन्हें बाहर का खाना खाना ज्यादा पसंद नही है.

जाह्नवी कपूर की खूबसूरती का राज – Jhanvi Kapoor History in Hindi

जाह्नवी कपूर को अपने खाने के साथ साथ अपने स्वास्थ से भी कोई खिलवाड़ पसंद नहीं है जाह्नवी कपूर की सुन्दरता उनकी माँ पर गयी है उनकी माँ भी बहुत खुबसूरत थी.

जाह्नवी कपूर के डेली रूटीन के बारे में तो किसी को नहीं पता लेकिन इतना पता है की वो अपने उपर काफी ध्यान देती है और देना भी चाहिए क्योंकि जाह्नवी कपूर कल की बेहद खुबसूरत और अदाकारी अभिनेत्री बनने वाली है.

जाह्नवी कपूर के वाद विवाद – Information About Jhanvi Kapoor in Hindi

जाह्नवी कपूर के लड़ाई झगडे तो नहीं है क्योंकि अभी उनकी उम्र ही क्या है अभी तो उनके करियर की शुरुआत भी नही हुई है लेकिन श्री देवी जी की देख रेख में भी एक ऐसा मुद्दा सुनने में आया जो बेहद घटिया था जिसमे जाह्नवी कपूर का शिखर पहारिया के साथ किसिंग फोटो आया था जिससे जाह्नवी कपूर के करियर पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ सकता था.

इस मुद्दे को श्रीदेवी ने बखूबी संभाल लिया था लेकिन श्रीदेवी को जाह्नवी कपूर का पब्लिक के सामने शिखर के साथ जाना पसंद नहीं आता था.

जाह्नवी कपूर के करियर को लेकर श्री देवी हमेशा ही जागरूक रहती थी ऐसे में जाह्नवी कपूर को लेकर आने वाली अफवाहों से निपटने के लिए तैयार रहती थी| श्री देवी ने जब भी अपनी बेटी को लेकर गलत सूना है तो कहा है की कोई बात नहीं ये सब तो होता ही रहेगा.

एक माँ के रूप में श्री देवी चाहती थी की उनकी बेटी शादी हो जाये लेकिन जाह्नवी कपूर की जिद के आगे श्री देवी की न चली| श्रीदेवी ने अपनी बेटी को फ़िल्मी दुनिया में आने दिया.

श्री देवी जी का जब देहांत की घटना – Sridevi Death News in Hindi

श्री देवी जी का जब देहांत की घटना

श्री देवी अपने पती बोनी कपूर और छोटी बेटी ख़ुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में दुबई गए थे जहां उनको बाथरूम के टब में मृत पाया गया था| उस समय जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी.

उनका सेट मुंबई में लगा था जब ये खबर जाह्नवी कपूर को पता चली तो वो वही बेहोश हो गयी थी| जब उन्हें होशा आया तो वो रोने लगी उस स्थिति में फिल्म निर्माता करण जोहर ने उन्हें अनिल कपूर (जाह्नवी कपूर के चाचा) (फिल्म अभिनेता) के घर पहुंचा दिया था.

बाद में श्रीदेवी जी का शव लाया गया और अंतिम कार्य पूरा किया गया था उस दौरान कुछ दिन के लिए शूटिंग रोक दी गयी थी श्री देवी की मृत्यु पर पूरा बॉलीवुड सदमें में चला गया था.

दोस्तों, उम्मीद करता हूँ की जाह्नवी कपूर जीवनी पढ़ कर अच्छा लगा होगा हो तो शेयर करना न भूलें | आप जाह्नवी कपूर जीवनी फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर, गूगल+ आदि पर शेयर कर सकते हैं.

अन्य जीवन परिचय ⇓

About the author

Hindi Parichay Team

HindiParichay.com पर आपको प्रसिद्ध लोगों की जीवनी (जीवन परिचय), उनके द्वारा अथवा उनके ऊपर लिखी गई कविता एवं अनमोल विचार अथवा भारतीय त्योहारों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने को मिलेगी। कोई भी प्रश्न एवं सुझाव के लिए आप हमसे संपर्क करें

3 Comments

  • में jananwi कपूर से बात करना चाहते है बहुत जरूरी काम है किस तरह संपर्क होंगे हमे mail पर भेजने की कृपा करें।

  • जाह्नवी कपूर जी से मिलना है या संपर्क करना हमारे लिए मजबूर बन गये। इसलिए हमको मिला बहुत जरूरी है

Leave a Comment

close